बफर व कंटेनमेंट जोन घोषित
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीतसिंह के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त तथा जोनल एवं संबंधित चिकित्सा प्रभारी से प्राप्त प्रस्ताव, चर्चा एवं समीक्षा पश्चात जोन उदयमंदिर के आचार्यो का मौहल्ला को बफर जोन घोषित किया गया है। जोधपुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त पूर्व एवं इन्सीडेंट कमाण्डर उदयमंदिर अनिल कुमार पूनिया ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जोन उदयमंदिर के आचार्यो का मौहल्ला में कन्हैयालाल के मकान से ज्योति प्रकाश अध्यापक के मकान तक कन्टेनमेंट जोन तथा आचार्यो का मौहल्ला को बफर जोन घोषित किया है।