बदमाशों ने चाकू दिखाकर महिला को लूटा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती करवड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम लूट हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को चाकू दिखाकर लूट लिया। उन्होंने महिला के गले में पहनी सोने की कंठी को चाकू से काटर और लेकर भाग गए। वक्त घटना पति लघुशंका के लिए गया हुआ था और पत्नी सडक़ किनारे बाइक के पास खड़ी थी। लुटेरों की हुलिये के आधार पर तलाश की जा रही है। कंठी का वजन करीबन डेढ़ तोला है। करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि नागौर जिले के पांचोड़ी थानान्तर्गत करणु के रहने वाले 60 साल के भंवराराम प्रजापत की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि शुक्रवार को वे बाइक लेकर अपनी पत्नी मांगूदेवी के साथ जोधपुर आए थे। दंपती चांदणा भाखर स्थित एक निजी अस्पताल में किसी काम से आए। यहां से शाम को लौट रहे थे। तब टूट की बाड़ी रामदेव डेयरी के पास भंवराराम ने सडक़ किनारे बाइक रोकी और लघुशंका के लिए गया। बाइक के पास में उसकी पत्नी खड़ी रही। इस बीच एक बाइक पर दो युवक आए और पत्नी के गले पर चाकू से वार कर कंठी ले गए। वह चिल्लाई तब लघुशंका करते भंवराराम दौड़े। तब तक दोनों बदमाश युवक भाग निकले। ये लोग बाइक के नंबर नहीं देख पाए। एक युवक ने नीली टोपी और दूसरे ने काला लाल धारीदार टीशर्ट पहना हुआ था। करवड़ पुलिस ने इस बारे में लूट का केस दर्ज किया है।