सर्पदंश से महिला की मौत
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। निकटवर्ती मथानिया थाना क्षेत्र में एक खेत में कार्य कर रही महिला को सांप ने काट लिया। घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नेवरा निवासी भभूताराम प्रजपात ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी राधा (22) खेत में काम करने के लिए गई। तब जहरीले सांप के डस लेने से वह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए लेकिन शाम तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।