नौ दिवसीय वृहद वृष्टि यज्ञ आरंभ
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनी नगर पूंजला के अंदर वृहद वृष्टि यज्ञ आज से आरंभ हो गया है। यज्ञ की 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर पूर्णाहुति होगी। साथ में 21वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। आर्य समाज मंदिर के प्रधान कैलाश चंद्र आर्य ने बताया कि अच्छी वर्षा के लिए यज्ञ में अथर्व वेद और यजुर्वेद के सूक्त मंत्रों द्वारा विशेष जड़ी बूटियों से तैयार की गई हवन सामग्री से आहुति प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए कार्यक्रम में लोगों की संख्या को सीमित रखा गया है। पूर्णाहुति पर 20 जुलाई को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम चलेगा जिसमें यज्ञ की पूर्णाहुति, भजन, प्रवचन व सामान समारोह होगा। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8.15 बजे तक होता है।