चौपासनी स्कूल जिला स्तरीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता बनी
जोधपुर । चौपासनी उच्च माध्यमिक विद्यालय जिला स्तरीय 17 वर्ष ( छात्र ) फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता बनी ।
प्राचार्य दुर्गादास सिंह राजवी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 35 टीमों ने भाग लिया । फाइनल मैच चौपासनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शाला क्रीडा संगम गौशाला के बीच हुआ । रोमांचकारी मैच में चौपासनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 3 – 2 की बढ़त के साथ मैच जीत कर विजेता बनी । शाला क्रीडा संगम गौशाला टीम उप विजेता रही व तृतीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया ।
मुख्य अतिथि पठान खान ने विजेता टीम को पारितोषिक प्रदान किया एवं विजेता उपविजेता टीम को बधाई दी । समापन समारोह के अध्यक्ष आनंद सिंह जोधा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदानकी ।विशेष अतिथि बिशन सिंह भाटी ने निर्णायकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए । मुख्य अतिथि ने 70 वीं फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की ।उप प्राचार्य डॉ अर्जुन सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह चंपावत, नाथू सिंह नरूका ,राधेश्याम सांखला ,करण सिंह, श्रवण सिंह जोधा, श्रवण सिंह जैतावत, भवानी सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन बिशन सिंह राठौड़ ने किया ।