राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में लगाया गया पक्षियों के लिए परिंडा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सोजत। नूर शाह मस्तान शाह बाबा दरगाह परिसर में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-दया का संदेश देते हुए “आओ बनें पंछियों का सहारा” अभियान के तहत बेज़ुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के परिंडे लगाए गए।

दरगाह के पीर साहब जनाब सैय्यद वाजिद अली जिलानी के करकमलों से दरगाह परिसर में परिंडे स्थापित किए गए। इस दौरान दरगाह सदर साकिर राजा, पार्षद जमील उर रहमान कादरी, नाजिम सिलावट, अलादीन मेव, हुसैन, अकबर खान एवं मोहसीन अली ने अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में मिशन कौमी एकता संस्था (राजस्थान) के उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी युसूफ रज़ा खान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराकर जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है।

प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ठेकेदार हनीफ साहब शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह की सफलता पर आयोजकों ने सभी युवा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button