मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नवीन टर्मिनल का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा

लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
जोधपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन टर्मिनल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल का निरीक्षण कर एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट, लॉबी, वीआईपी लाउंज सहित विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया।
उन्होंने जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर को बड़ी सौगात देते हुए नवीन टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधि कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, राज्य सभा सांसद श्री मदन राठौड़, पाली सांसद श्री पीपी चौधरी, सूरसागर विधायक श्री देवेंद्र जोशी, ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल, शेरगढ़ विधायक श्री बाबू सिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक श्री अर्जुन लाल गर्ग, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह बिश्नोई,पूर्व राज्यमंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व महापौर श्री घनश्याम ओझा, श्री राजेंद्र पालीवाल,श्री त्रिभुवन सिंह भाटी, श्री प्रसन्नचंद मेहता, श्री प्रतिपाल सिंह बालेचा, श्री महेंद्र मेघवाल,श्री हनुमान सिंह खांगटा,संभागीय आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन, पुलिस आयुक्त श्री शरत कविराज,जेडीए आयुक्त श्री उत्साह चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button