मोहर्रम : फूल प्यालों की रस्म होगी अदा, अखाड़ों के उस्तादों का होगा सम्मान
जोधपुर। मोहर्रम पर्व के तीसरे दिन तीजे की फातिहा फूल प्यालों की रस्म सोमवार आज अदा की जायेगी।
मोहर्रम एकता कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्स ने बताया फूल प्याले की रस्म सोमवार रात 10 बजे शुरू होकर देर रात तक अदा की जाएगी। फूल-प्यालों की रस्म के लिए मोहर्रम लाइसेंस धारक अपने-अपने मोहल्ले से रवाना होकर माणक चौक एकत्र होंगे।
अखाड़ों के उस्तादों का होगा सम्मान
कार्यक्रम संयोजक कलाम खान ने बताया कि हमदर्द वजिर्श कल्ब के उस्ताद अ. वहीद खान द्वारा उस्ताद रज्जाक खान की हवेली लखारा बाजार में मोहर्रम एकता कमेटी अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष सहित सभी मोहर्रम, फूल प्याले, अखाड़े के उस्तादों व ढ़ोलों के इंचार्ज को रज्जाक उस्ताद अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन हाजी अ. कय्यूम खान, अब्दुल सलाम खान करेंगे। वहीं उस्तादों का इस्तकबालिया कार्यक्रम का संचालन राज मोहम्मद खान, सराज मो. खान, हसीब खान, मोहमद आरिफ, कलाम खान, अब्दुल वासिब करेंगे।
कलाम खान ने बताया की रात 10 बजे लखारा बाजार उस्ताद अ. रज्जाक खान की हवेली में इस्तकबालिया कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रसासनिक अधिकारी, नेतागण, पार्षदगण, समाजसेवी सहित मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगें। देर रात कटला बाजार पहुंचकर फूल प्याले की रस्म का समापन होगा।