अब्बासी सेवा संस्था का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
जोधपुर। अब्बासी सेवा संस्था की ओर से शिक्षा सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों एवं अब्बासी समाज की विभिन्न प्रतिभाओं के सम्मान में चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह गांधी शांति भवन में आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष ताजदार अब्बासी ने बताया कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में जोधपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था के सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया कि समारोह में हाजी अब्दुल रशीद अब्बासी (सदर), पूर्व पार्षद शेर मोहम्मद, पूर्व पार्षद इरफान बेली, पूर्व कांग्रेस युवा अध्यक्ष रियाज खान, अल्पसंख्यक जिला जोधपुर अध्यक्ष फिरोज फेम, इकबाल अली रंगरेज, सनवर खान अब्बासी, सिराजुद्दीन अब्बासी, इकबाल साहब कायमखानी, बाबू खान अब्बासी, रियाज़ मुल्लाजी, ताहिर कैफ, सैयद वसीम अख्तर सहित अनेक अतिथियों का संस्था की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में अब्बासी समाज के वरिष्ठजनों हाजी मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद निसार, मोहम्मद रफ़ीक, मोहम्मद सत्तार, लियाकत अली, फिरोज खान, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद नजीर, मोहम्मद ईशाक, कादर बक्स, मोहम्मद अयूब सहित अन्य बुजुर्गों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था के मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नासिर, मुकद्दर खान, लियाकत अली, अमीर हुसैन, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद हारून, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शकील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आमीन, साबिर अब्बासी, मोहम्मद यासीन, नसरुद्दीन, मोहम्मद सलीम, सलाउद्दीन, मोहम्मद शाहिद, आरिफ खान, मोहम्मद इमरान, अयाज मोहम्मद, साजिद खान, फ़ोटोग्राफ़र आरिफ़ हुसैन, अहसान सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों एवं समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।