21 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने मनाया अमर गोपुत्र सम्पत सिंह का जन्मदिवस
सोजत। गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अमर गोपुत्र सम्पत सिंह के 41वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को गोपुत्र सेना सोजत द्वारा राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तवीरों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 21 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनोप सिंह लखावत, विकास टाक (एमएलटी), डॉ. राजेश गुप्ता एवं सुरेश मेवाड़ा उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष मदन सिंह जौधा राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उनेचा, जिला संरक्षक भरत वैष्णव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि मेवाड़ा, जिला संगठन मंत्री दिनेश चितारा, जिला प्रचारक अमन सोनी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खीची, जिला महासचिव चेतन मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष मुकेश कछवाह, नरेश अग्रवाल, मोहित मेवाड़ा, ओमप्रकाश मेवाड़ा, दिनेश खीची, चंदन सिंह राणावत, सोजत तहसील अध्यक्ष चेनराज टांक, मारवाड़ तहसील अध्यक्ष भेराराम प्रजापत, रमेश दमामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोपुत्र सेना द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज सेवा एवं मानवता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की गई।