नियमित कक्षाएं संचालित करने की मांग को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सोजत इकाई ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं एवं नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर बुधवार को महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में परिषद के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। हाल ही में संशोधित परीक्षा समय-सारणी जारी होने के बावजूद विद्यार्थियों को पर्याप्त अध्ययन अवसर एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश प्राध्यापकों के अवकाश पर रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा परीक्षाओं की तैयारी में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परिषद ने मांग की कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं तत्काल प्रभाव से संचालित की जाएं, सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया टोली सदस्य निखिल मेवाड़ा, विभाग संयोजक ABVP पाली अभिषेक मेवाड़ा, सोजत जिला संयोजक हितेश राठौड़, सोजत भाग संयोजक हितेश सोलंकी, नगर सह मंत्री सानिया खान, नगर एसएफएस संयोजक राहुल राजपुरोहित, राहुल वैष्णव, प्रद्युम्न शर्मा, सुनील वैष्णव, युवराज मालवीय, युवराज राठौड़, राशि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button