प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश तंवर का सर्व समाज ने किया भव्य अभिनंदन

सोजत। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर राजेश तंवर का शनिवार को सोजत के विभिन्न समाजों के पंचों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बिलाड़िया गेट के बाहर स्थित राम कुटिया में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने साफा एवं मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, श्यामलाल गहलोत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, सुलतान राम देवासी, हीरालाल कांठेड़, महेंद्र देवासी, जगदीश सिंह राजपुरोहित, तरुण सोलंकी एवं राजकुमार चौधरी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

समारोह में माली समाज, घांची समाज, सीरवी समाज, ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, प्रजापत समाज, वैष्णव समाज, देवासी समाज, मेवाड़ा समाज, गर्ग समाज, कायस्थ समाज, वाल्मीकि समाज तथा सेन समाज के लोगों ने राजेश तंवर का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि राजेश तंवर की नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि तंवर प्रदेश स्तर पर संगठन की नीतियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

विधायक शोभा चौहान ने कहा कि राजेश तंवर का प्रदेश प्रवक्ता बनना सोजत क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व, अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

अपने संबोधन में राजेश तंवर ने सभी समाजों के पंचों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी की रीति-नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में गणपत सिंह सांखला, सोहनलाल सांखला, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र व्यास, नरपत सिंह सोडा, दीपक कुमार, आकाश बोराणा, मदन मोदी, मदन सिंह जोधा, कैलाश चावला, राकेश खींची, अमित सोनी, नारायण परिहार, राकेश परिहार, राजेश महावर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने राजेश तंवर के सम्मान में एकजुटता का परिचय देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button