सामूहिक विवाह की बचत राशि से गौ माता को हरा चारा वितरण
सोजत। सर्व हिंदू समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 21 फरवरी 2026 को 17 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सोजत सेवा मंडल की सोजत वाटिका में संपन्न करवाया गया था। विवाह आयोजन के बाद समिति के पास दो लाख तेरह हजार तीन सौ रुपए की बचत राशि शेष रही। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा इस राशि का उपयोग गौ माता के लिए हरा चारा वितरण करने का निर्णय लिया गया।
इस संबंध में सोजत स्थित श्री केवल अपरोक्ष आश्रम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चेतन गिरी जी महाराज एवं आचार्य डॉ. ओमजी महाराज के आदेशानुसार पाली जिला अध्यक्ष माली समाज ताराचंद सैनी, मोंटू भाई बिस्सा एवं नरपत राज जी सोलंकी सोजत वाले को समिति द्वारा राशि सुपुर्द की गई।
पाली जिला अध्यक्ष टांक एवं सर्व हिंदू समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से पिछले छह दिनों से गौशालाओं तथा राह चलती असहाय गौ माता को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर प्रतिदिन हरा चारा वितरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को महामंडलेश्वर श्री डॉ. ओम जी आचार्य के सानिध्य में भगवा ध्वज दिखाकर पिकअप गाड़ी को श्री सिद्ध जोड़ भैरू मंदिर, श्री गोविंद गिरी आश्रम, चामड़ियाक, बुटेलाव एवं लुडांवास क्षेत्र की ओर रवाना किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि गिरधारी जयपाल द्वारा दी गई।