’प्लास्टिक मुक्त सोजत की ओर कड़ा कदमः20 हजार से अधिक जुर्माना, 100 किलो से ज्यादा प्लास्टिक जब्त

सोजत सिटी   नगर पालिका सोजत द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कार्रवाई जारी है। “सुरंगों सोजत – स्वच्छ सोजत” पहल के अंतर्गत बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों पर गहन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने बताया कि अब तक अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹ 20000 से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है तथा 100 किलो से अधिक सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। यह केवल जुर्माना का अभियान नहीं बल्कि जन जागरूकता की मुहिम है ।

स्वास्थ्य निरीक्षक पूनम चंद और गोविन्द चौहान द्वारा अभियान की निगरानी और समन्वय किया जा रहा है साथ ही दुकानदारों और नागरिकों को कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं स्वच्छता एम्बेसेडर दिनेश उज्जवल ने शहरवासियों से अपील की कि वे “सुरंगों सोजत – स्वच्छ सोजत” संकल्प को सशक्त बनाएं और सोजत को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

नगर पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों की अवहेलना करने वालों पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर की बेहतर रैंकिंग के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पालिका कर्मचारी कनिष्ठ सहायक ऋषि टाक, शाहरुख, रवि और स्वच्छता साथियों द्वारा अमूल्य सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button