महान शिक्षाविद् जितेन्द्र गोदारा की मूर्ति अनावरण एवं एस.एल.बी.एस. के नवीन परिसर बनाड का उद्घाटन

जोधपुर । बनाड़ स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री एजुकेशन ग्रुप के नए कोलेज कैंपस का आज शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस श्री विजय बिश्नोई तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय जितेंद्र गोदारा की मूर्ति अनावरण के पश्चात कैंपस का फीता काटकर उद्घाटन किया। एस.एल.बी.एस. ग्रुप के संस्थापक श्री जितेन्द्र गोदारा की मूर्ति अनावरण न्यायामूर्ति श्री विजय जी बिश्नोई, अशोक जी गहलोत द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के निदेशक श्री सत्यम जितेन्द्र गोदारा ने बताया कि एक महान व्यक्तित्व, एक दूरदर्शी शिक्षाविद्, एक कर्मयोगी श्री जितेन्द्र जी गोदारा की भव्य प्रतिमा के साक्ष्य बनने के लिए एकत्रित हुए है। उन्होंने बताया कि पिता के रूप में मेरे लिए वे केवल एक संस्थापक नहीं थे, वे मेरे प्रथम शिक्षक, मेरे प्रेरणास्त्रोत थे। निदेशक महोदय ने बताया कि पिताजी का सपना एक भवन बनाना नहीं था वे एक ऐसी पीढी तैयार करना चाहते थे जो ज्ञान में सक्षम हो. चरित्र में दृढ हो और समाज के प्रति उत्तरदायी हो। आज नये परिसर का उद्घाटन उसी सपने का विस्तार है। ये भवन केवल ईंट पत्थरों का ढांचा नहीं है ये उनके विचारों, परिश्रम और त्याग के प्रतीक रूप में हमको विकसित करने का प्रयास किया है।
महाराजा गंगा सिंह, विश्वविद्यालय, बीकानेर के पूर्व कुलपति जी.आर. जाखड ने श्री गोदारा के पुस्तक विमोचन तथा संस्था के स्थापना से वर्तमान समय तक के बारे में विस्तार से बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज के इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री गोदारा के मूर्ति अनावरण परिसर का उद्घाटन व पुस्तक विमोचन पर संस्था परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
माननीय न्यायामूर्ति श्री विजय जी बिश्नोई न्यायाधिपति, सुप्रीम कोर्ट दिल्ली ने एस.एल.बी.एस. परिवार को सदैव गोदारा जी के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की नई ऊंचाईयों पर चलने का संदेश दिया।

इस लिए संस्था परिवार आपके प्रति आभार व्यक्त करता है। मैं विषिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रषासनिक अधिकारियों, अभिभावको और विद्यार्थियों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया। आज का यह समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि हमारी संस्थान के सपनों, आदर्शों को नमन करने का अवसर है। बनाड का यह नया परिसर श्री जितेन्द्र जी के दूरदर्षी विचार, शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हम सभी का यह संकल्प है कि उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और उद्देष्यों को आगे बढाते हुए संस्थान को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में प्रयासरत रहेंगे तथा इसकी जिम्मेदारी नई ऊर्जा के साथ श्री सत्यम गोदारा एवं उनकी टीम को देना चाहते हैं। आज आप सबके स्वागत उद्बोधन में सत्यम जितेन्द्र गोदारा द्वारा दिलाने का उद्देष्य भी यही है। श्री जितेन्द्र के मित्रगण आज इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रदेष के अलग-अलग शहरों से तथा देष के अलग-अलग प्रदेशों से जो आये है ये उनके प्रति प्रेम को दर्षाते हैं। उनका दिल से हृदय की गहराईयों से एस.एल.बी.एस. परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button