सोजत: संतों और साध्वियों ने बहाई सत्संग की सरिता, सत्य धाम कबीर आश्रम में श्रद्धा से मनी महंत जीवन दास साहेब की द्वितीय वर्षी।

सोजत। सुकड़ी नदी के पावन तट पर स्थित सत्य धाम कबीर आश्रम में महंत जीवन दास साहेब की द्वितीय पुण्यतिथि (वर्षी) श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिनभर संत-समागम एवं सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत, महंत, साध्वियां एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम संत मदन दास जी साहेब के सान्निध्य में संपन्न हुआ। सत्संग में संतों ने कबीर साहेब के उपदेशों तथा महंत जीवन दास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन को सत्य, प्रेम और सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया।

सत्संग समारोह में कालूराम साहेब, सुमिरन साहेब, अमर दास साहेब (जोधपुर), मदन साहेब, साध्वी सुशीला बाई, साध्वी मंजू बाई, साध्वी मुक्ताबाई, दुर्गा दास साहेब सहित कई संतों ने भजन, संतवाणी और प्रवचनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

सत्संग के पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस पुण्य आयोजन के संपूर्ण लाभार्थी नेमीचंद राठौड़ एंव राठौड़ परिवारजन रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम समिति के अध्यक्ष मोहनलाल बोराणा, कोषाध्यक्ष नेमीचंद राठौड़, मंत्री जगदीश राठौड़ सहित स्वतंत्र भाई (दिल्ली), संजय पारीक (गुड़गांव), दिलीप वैष्णव, आकाश बोराणा, सोहनलाल टाक, देवाराम परिहार, प्रवीण राठौड़, रामकिशन, बाबूलाल माली, सुरेश राठौड़, रतनलाल सोलंकी, नितेश राठौड़,गोपी किशन राठौड़, गोपाल टाक, दशरथ सेन, दीपक राठौड़, राजू दास, शांति बाई परिहार, पानी बाई, बापू बाई, केसरबाई, पिस्ता बाई, भंवरी बाई, संगीता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं व मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा।

 

पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और संतवाणी का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे सत्य धाम कबीर आश्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button