अमराराम मीणा ने संभाला चंडावल थानाधिकारी का पदभार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकता

अमराराम मीणा ने संभाला चंडावल थानाधिकारी का पदभार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकत

चंडावल ।चंडावल पुलिस थाने में अमरा राम मीणा ने विधिवत तौर पर नए थानाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकताएँ रहेंगी।

माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

थानाधिकारी मीणा के कार्यभार ग्रहण करने पर स्थानीय समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने थाने पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ भी दीं।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अलाउद्दीन गोरी मेव, यूसुफ रज़ा खान, प्रेम सिंह सांडिया, फारुख गौरी मेव सहित कई अन्य समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button