स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता सप्ताह शुभारंभ के अवसर पर चैटबॉट “पालिकामित्र” का विमोचन, स्वच्छता साथियों का हुआ सम्मान

सोजत ।  राजस्थान दिवस के अवसर पर स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका द्वारा चैटबॉट *“पालिकामित्र”* का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय रामेलाव तालाब पर श्रमदान पूर्व आयोजित हुआ । जिसमें आमजन, जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक शोभा चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने की, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम तथा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता सप्ताह के उपरांत होने वाली सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए पालिका द्वारा चलाए जा रहे हैं *सुरंगों सोजत* अभियान की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की और पालिका द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न नवाचारों को बताया गया ।

इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर दिनेश उज्जवल ने बताया कि चैटबॉट *“पालिकामित्र”* के माध्यम से नगरवासी अब घर बैठे ही नगर पालिका से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। यह पहल नगर पालिका और आमजन के बीच संवाद को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाएगी।

कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता साथियों को भी सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की ।

विधायक शोभा चौहान ने पालिका द्वारा चला जा चलाए जा रहे हैं अभियान और गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल के स्वच्छता संकल्प की अवधारणा को आमजन तक पहुंचाने और सहभागी बनने के लिए आह्वान किया साथ ही स्वच्छता साथियों का स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम के अंत में आमजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के सहयोग से रामेलाव तालाब पार्क परिसर में श्रमदान किया गया ।

कार्यक्रम में लेखा अधिकारी प्रथम जगदीश सोलंकी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हितेश सोनी, सहायक अभियंता विजय सिंह चौहान, सद्दाम हुसैन, MIS एग्जीक्यूटिव गोविंद चौहान, पार्षद राकेश पवार, तरुण सोलंकी, योगेश जोशी, जमादार कविता, श्याम गहलोत, राकेश देवड़ा, नरपत सोलंकी, गुणवती मेहता, मोहम्मद साजिद, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और नगर पालिका की डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button