स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, सोजत की प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान

सोजत। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद मॉडल राजकीय विद्यालय, सोजत में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह 07 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे, रेन्दडी रोड स्थित विद्यालय परिसर में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी राजेन्द्र कुमार गुप्ता, सोजत थे, जबकि अध्यक्षता एडवोकेट कल्पेश गोयल ने की।

75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिला नकद पुरस्कार

समारोह में उन 13 प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2024-25 में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। प्रत्येक छात्रा को 3500 रुपये की नकद राशि और एक प्रमाण पत्र भेंट किया गया।

यह प्रेरणादायी राशि श्रीमती शांति देवी जैन ट्रस्ट, सोजत के अध्यक्ष अशोक गुप्ता (सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) की प्रेरणा से, स्वर्गीय श्री रंगरूप मल कोठारी (सेवानिवृत्त आईएएस) की स्मृति में प्रदान की गई। यह राशि श्री नरेंद्र सिंह ढ़ढ़ढा (सेवानिवृत्त न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय) और श्री दलवीर सिंह ढ़ढ़ढा (सेवानिवृत्त आरएएस, निवासी बॉम्बे मोटर्स जोधपुर) द्वारा दी गई थी।

शिक्षा को बढ़ावा देने में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका

ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा को प्रोत्साहन देने की यह पहल निरंतर जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पहले, 25 सितंबर 2025 को भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली लगभग 240 बालिकाओं को सोजत बालिका विद्यालय में आयोजित एक समारोह में नकद राशि (चेक) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था, जिसकी कुल राशि दस लाख रुपये से अधिक थी। इसी क्रम में आज मॉडल स्कूल की 13 बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोजत दलपतसिंह के निर्देशन में, विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत आसेरी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम बगदाराम जांगिड़ और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय मोहम्मद रफ़ीक के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, किशोर सर, किसनाराम सुथार सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे। मंच संचालन लाल सिंह लखावत और किशोर सर ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button