राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी महोत्सव: विवेकानन्द बस्ती द्वारा पथ संचलन आयोजित

सोजतसिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी महोत्सव के तहत, सोमवार को सोजतसिटी की विवेकानन्द बस्ती भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।

संघ के स्वयंसेवकों का यह अनुशासित और घोष के साथ निकला संचलन समाज में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाला रहा। संचलन का प्रारंभ महालक्ष्मी वाटिका जोधपुरिया गेट के बाहर एकत्रीकरण और ध्वज वंदन के साथ हुआ। इससे पूर्व, मुकेश वैष्णव ने बौद्धिक प्रदान किया।

यह पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जहाँ जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया गया। जोधपुरिया पाली दरवाजा रोड पर पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम और प्रकाश गहलोत ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।

पाली दरवाजा गणेश मंदिर पर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम गहलोत और उद्यमी घनश्याम टांक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया।

इसके बाद, संचलन चौधरियों का बास, शनि मंदिर, नवचौकिया और महालक्ष्मी मंदिर से खोड़ो का बास, आदेश्वर जैन मंदिर, कुम्हारों का बास, हांडियों का कुआं, चौगानियों का बास, भेरू जी चौक, विवेकानंद मार्ग, धोलीवाडी बास से गुजरा। धोलीवाडी बास में चौधरी गणपतसिंह पालरिया, सत्यनारायण सांखला, आत्माराम मास्टर, सम्पतराज पालरिया सहित माली समाज बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।

पथ संचलन अंत में नरसिंह द्वार और प्रकाश इलेक्ट्रानिक से होते हुए, पुनः पाली दरवाजा पहुंचा और रावण चौक पर समाप्त हुआ।

इस संचलन में बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के सामाजिक दायित्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प को दशार्ना है।

इस कार्यक्रम में अरविंद कुमार द्विवेदी, पांचाराम जोशी, सुरेश मेवाडा, ओम पाराशर ,आनन्द भाटी ,भवानी शंकर सोनी, रतन चंदेल, चंद्रशेखर शर्मा, डावरराम घांची, रमेश त्रिवेदी, पवन दवे, भरत जोशी,  मनोज शर्मा, नरपतराज सोलंकी, पंकज त्रिवेदी, प्रफुल ओझा ,मदनसिंह जोधा, ताराचंद सैनी, नन्दकिशोर शर्मा, दग्विजयसिंह भाटी, गजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पथ संचलन मे शामिल थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button