सोजत में उमड़ा सिंधी समाज का उत्साह, भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल जी साहिब का प्रथम आगमन

सोजत सिटी । सिंधी समाज के प्राचीन तीर्थ श्री झूलेलाल वरुण देव मंदिर, भरूच (गुजरात) के गादीपति एवं भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल जी साहिब के सोजत में पहली बार आगमन को लेकर सिंधी समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति सोजत के तत्वावधान में उनका भव्य स्वागत किया गया।

भव्य शोभायात्रा और प्रवचन

सोमवार को दोपहर दादावाड़ी से संत मनीषलाल जी साहिब के सानिध्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई सिंधियों का बास स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पहुँची। मंदिर परिसर में संत के प्रवचन के पश्चात महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

समाजजनों और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

इस ऐतिहासिक अवसर पर सिंधी समाज के प्रमुख मुखी दयालदास पुरुषवाणी, बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी, दिपू पुरुषवाणी, जितेन्द्र पुरुषवाणी, साजन हिरानी, सच्चानन्द हिरानी, मुकेश हिरानी, सुन्दर मुलचंदानी, राजेश लखानी, आसनदास लखानी, मुकेश पुरुषवाणी, रामलाल पुरुषवाणी, श्यामलाल पुरुषवाणी, दिलीप पुरुषवाणी, करण पुरुषवाणी, नारूभाई मुलानी, सहित पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के पदाधिकारी और समाजजनों ने शोभायात्रा में भाग लेकर शोभा बढ़ाई।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुम, नगरपालिका उपाध्यक्ष रामलाल सांखला, नरपतराज सोलंकी, श्यामलाल गेहलोत, पार्षद राकेश पंवार, पार्षद तरुण सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपोल गेट पर शोभायात्रा और पूज्य संत का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सिंधी समाज के लिए यह अवसर ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि पहली बार भगवान झूलेलाल जी के वंशज का सोजत आगमन हुआ है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button