अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ जोधपुर इकाई की बैठक संपन्न
जोधपुर। अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ राजस्थान, जोधपुर इकाई की एक अहम बैठक आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हज हाउस, जोधपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत कुरआन की तिलावत से की गई, जबकि समापन दुआ के साथ हुआ।
बैठक में नवगठित जोधपुर इकाई की कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का इस्तेक़बाल किया गया। इस अवसर पर संगठन को अधिक सशक्त बनाने और सदस्यों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
जोधपुर इकाई की नवगठित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी इस प्रकार हैं: मोहम्मद आरिफ रिज़वी– जिलाध्यक्ष, अक़बाल नईम– महासचिव, रसूल बक्स– संगठन महासचिव, अमवर अली– कोषाध्यक्ष,
प्रदेश कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारी हैं: अब्दुल रसीद खिलजी– प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद शाहिद– प्रदेश सचिव
इन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र इक़बाल अली रंगरेज़ द्वारा प्रदान किए गए। दोनों प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और मजबूती को प्राथमिकता देते हुए इसे और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर इक़बाल एच. कायमखानी, मोहम्मद निसार, जवाद उस्मानी, अल्ताफ़ हुसैन, निज़ामुद्दीन क़ाज़ी, शफ़क़त ख़ान, रिज़वान शब, मोहम्मद तौसीफ़, आसिफ़ इक़बाल, जमी़ल अहमद, मिहाज़ुद्दीन और मोहम्मद हसन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बैठक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।