पुलिस थाना आमजन के विश्वास का केन्द्र है- मूलचंदानी

सोजत सिटी। मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस मूलचंदानी पाली जिले के सोजत रोड पहुंचे जहां एक दंत चिकित्सालय का उद्घाटन करने के बाद सोजत रोड थाने का निरीक्षण कर व्यवस्था के बारे में जायजा लिया उन्होंने माल खाना, स्वागत कक्ष व हवालात का जायजा लिया व कई मामले की फाइलों की भी बारीकी से जांच की गई। जस्टिस मूलचंदानी ने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश में कहा कि पुलिस थाना आमजन के विश्वास का केन्द्र है, यहाँ आने वाले हर व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता और सम्मान से व्यवहार होना चाहिए। इससे पूर्व पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। जस्टिस मूलचंदानी रविवार रात्रि को ही सड़क मार्ग से सोजत सिटी पहुंच गए थे उन्होंने रात्रि विश्राम सोजत में ही किया। मीडिया से भी रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार मानव अधिकार आयोग पूर्णतया सजग है वे कि किसी भी मानव के साथ उनके अधिकारों का हनन नही होने देंगे। किसी भी मानव के साथ अत्याचार होने पर प्रशासनिक अधिकारियों के मार्फत मामला हमारे आयोग में आता है तो हम इसकी निष्पक्षता के साथ जांच कर मामला का निस्तारण करते है।

दूसरी ओर शनिवार साय उनके सोजत पहुंचने पर सिंधी समाज सोजत के नागरिकों ने डाकबंगले मे मूलचंदनी का नागरिक अभिनन्दन भी किया इस अवसर पर उन्होंने समाज के बंधुओ द्वारा दिए गए सम्मान स्वीकार करने पर आभार जताया स्वागत करने वालो मे सच्चानंद हीरानी दीपक पुरुषवानी सुन्दर आडवाणी मुकेश पुरुषवानी सुन्दर मूलचंदानी जितेन्द्र पुरुषवानी मनीष अशोक राम सुनील हीरानी आदि शामिल थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button