ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की नेशनल कान्फ्रेंस का जोधपुर में आयोजन
— हाजियों की खिदमतगारो को फक्र मिल्लत अवार्ड से नवाजा गया
— हिंदुस्तान के तमाम राज्यों से हज कमेटी के सदस्य ने भाग लिया
जोधपुर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर जिला यूनिट की तरफ से 9 दिसंबर शनिवार को नेशनल कान्फ्रेस का आयोजन होटल अंबा इंटरनेशनल प्रथम पुलिया जोधपुर में किया गया।
ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कान्फ्रेस में दिल्ली स्टेट हज कमेटी के मोहम्मद साद उपाध्यक्ष एवं गुजरात हज कमेटी के अध्यक्ष सैयद इकबाल एवं बेंगलुरु के हज कमेटी के अध्यक्ष मुजाहिद अली खान और तमिलनाडु के जे. फारूक और ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के जब मुकित खान और हिंदुस्तान के तमाम राज्यों से हज कमेटी के सदस्य ने भाग लिया।
इस कान्फ्रेस में हाजियों की खिदमत के लिए खादिमूल हुज्जाज 2023 में हाजियों की खिदमतगारो को फक्र मिल्लत अवार्ड से नवाजा गया। उन्होने बताया कि हाजियों को हज ट्रेंनिंग टेनोरों को आफताबे ए नूर से नवाजा गया। जोधपुर से हज खिदमतगारों वालों ने भाग लिया। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी शहजाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी हाजी अब्दुल जब्बार को आफताबे ए नूर से अवार्ड से नवाजा गया।
समिति के फिटनेस डायरेक्टर नौशाद अंसारी को खिदमत ए खल्क अवार्ड से नवाजा गया। इस नेशनल कांफ्रेंस में दिल्ली, गुजरात, बेंगलुर, तमिलनाडु, जयपुर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकेड़ों जाने—माने हज ट्रेनर और हज खिदमतगारो ने भाग लिया।