जोधपुर में पहली बार कैम्प में विभिन्न जांचे भी निःशुल्क
फ्री मेडिकल कैम्प के पोस्टर का हुआ विमोचन
जोधपुर। पाल लिंक रोड स्थित माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आगामी रविवार 17 दिसम्बर 2023 को उम्मेद स्टेडियम स्थित हज हाउस में आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प के पोस्टर का विमोचन हॉस्पिटल परिसर में हुआ।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी ने बताया कि कैम्प में कई वरिष्ठ चिकित्सक, फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, सर्जन, फिजियोथेरेपिस्ट, स्त्री, शिशु एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवांए देगें। साथ ही जोधपुर में पहली बार इस कैम्प में लीवर की 3200 रूपये शुल्क की फाइब्रोस्केन जांच निःशुल्क की जायेगी। हड्डियों की कमजोरी की बीएमडी जांच, शुगर, ईसीजी, ब्लड ग्रुप सहित कई अन्य जांचे भी फ्री में कराई जायेगी।
मारवाड़ शरिआ कॉपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग सोसायटी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एवं हॉस्पिटल के एडवाइजर मोहम्मद साबिर ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने एवं आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के मक़सद से इस कैम्प का आयोजन भव्य स्तर पर जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्र में किया जा रहा है।
हॉस्पिटल आंतरिक प्रभारी खुजिस्तां काजी ने बताया कि इस विमोचन कार्यक्रम में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुजाहिद खान, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राशिद नसीम, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अनवर अली खान, सोसायटी सदस्य हाजी मोहम्मद इस्हाक, माई ख़दीजा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के प्रिंसीपल जितेन्द्र खत्री, समाजसेवी शहबाज खान, एमजीएच हॉस्पिटल नर्सिंग ऑफिसर साबिर खान, एमडीएम अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर कासिफ रज़ा, वरिष्ठ लेखाकार अमान मोदी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मोहम्मद इमरान सहित कई नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहे।