सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हषोल्लास से मनाया गया

जोधपुर। जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

 अयोजन में शहीद विरांगनाओ श्रीमति श्रवण कंवर पत्नी शहीद राईफलमैन खिंव सिंह, श्रीमति भंवर कंवर पत्नी शहीद सिपाही श्री विरम सिंह, सैना मेडल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा केप्टन श्री नरपत सिंह, शौर्य चक्र एवं श्री सुनील चौधरी भ्राता शहीद सिपाही लक्ष्मण, सेना मेडल को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल दलीप सिंह खंगारोत (से.नि.) द्वारा संभागीय आयुक्त जोधपुर श्री भंवर लाल मेहरा एवं उपस्थित सभी गणमान्य अधिकारियो को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की महत्वता बताते हुए पॉकेट स्टीकर्स लगाकर चन्दा एकत्रित कर कार्यकम को सफल बनाया।

कार्यक्रम केप्टन श्री जसवंत सिंह चम्पावत, रिसालदार श्री गणपत सिंह चम्पावत, श्रीमति किरण वरि सहायक, श्रीमति रेखा विश्नोई वरिष्ठ सहायक श्री नारायण राम कल्याण संगठक, सार्जेन्ट चन्द्रा राम, श्री अशोक कुमार, श्री पप्पू राम, नायक उगम सिंह तथा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिको एवं विरांगनाओ ने भाग लिया। दान में प्राप्त राशि युद्ध विरांगनाओं, पूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं में खर्च किया जाता है। 

इस अवसर कार्यालय के सभी कार्मिको की ओर से पॉकेट स्टीकर्स लगाकर आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की गई।

कार्यक्रम में जिले के सभी विभागो के प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम)श्री जय नारायण मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) श्री चम्पालाल जीनगर, निदेशक ओरियन्टल रिसर्च इंस्टीटयूट श्री मदन लाल नेहरा, डिस्काम सचिव श्री राजेन्द्र डांगा, जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र पुरोहित, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा सिंह भी सम्मिलित हुए एवं सभी ने बढ़-चढ़ कर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस को सफल बनाने के लिए हिस्सा लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button