रेडियोग्राफर एसोसियेशन ने मांगी सुविधायें, नहीं देने पर दी आंदोलन की चेतावनी
जोधपुर। राजस्थान रेडियोग्राफर एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अचलाराम चौधरी के नेतृत्व में जोधपुर संभाग के रेडियोग्राफर ने मुख्यमंत्री के नाम जोधपुर जिला कलेक्टर को 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष अचलाराम चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा गठित विभागीय , मंत्री मंडलीय उप समिति व वित्त विभाग की अनुशंसा के उपरांत भी रेडियोग्राफर केडर की वेतन विसंगति के मामले को नजरंदाज किया जा रहा है जिसका रेडियोग्राफर संवर्ग में बड़ा असंतोष है।
प्रदेश अध्यक्ष ने संवर्ग की मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों के लिए तैयार नहीं होती है तो रेडियोग्राफर संगठन आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
केडर की मुख्य मांगें में प्रथम नियुक्ति पर ग्रेड पे 4200 करने, रेडिएशन एलाउंस मुल वेतन का 25 प्रतिशत करने, मैस भता नर्सेज कर्मियों के समान करने एवं अन्य मांगें जिसका मांगे है।
एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष मोटाराम चौधरी ने बताया कि रेडियोग्राफर संक्रमण एवं खतरनाक आयनिक विकिरणों के क्षेत्र में मरीजों की सेवा में तत्पर रहने के बावजूद भी हार्ड ड्युटी एलाउंस एवं रेडिएशन एलाउंस नहीं दिया जाना न्यायोचित नहीं है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव चक्रवर्ती सिंह, उपाध्यक्ष मोहनसिंह, संरक्षक धर्मेंद्र, प्रचार मंत्री आकाश पंचारिया, जय शर्मा, किशोर बेंदा, विरेन्द्र, रामुराम, महिला मंत्री शानु एवं संभाग के काफी संख्या में रेडियोग्राफर शामिल हुए।