दूरसंचार विभाग और MYGOV का भारत इंटरनेट उत्सव 21 अगस्त तक
आम नागरिक साझा कर सकते अपने विडियो और जीत सकते हैं इनाम
जयपुर। दूरसंचार विभाग, MYGOV की सहभागिता से, भारतीय नागरिकों के जीवन में इंटरनेट की परिवर्तनकारी भूमिका को प्रदर्शित करने वाला एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “भारत इंटरनेट उत्सव” मना रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य इंटरनेट द्वारा सुगम कनेक्टिविटी, ज्ञान-साझाकरण और सामाजिक-आर्थिक विकास के महत्व को उजागर करना है।
“भारत इंटरनेट उत्सव” के तहत, नागरिकों को अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है कि कैसे इंटरनेट ने उनके जीवन को सकारात्मक रूप से बदला है । प्रतिभागी हैशटैग #BharatInternetUtsav का उपयोग करके किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से 2 मिनट तक का वीडियो भेज सकते हैं। ड्राइव लिंक या सोशल मीडिया लिंक MYGOV वेबसाइट https://innovateindia.mygov.in/bhart-internet-utsav/ पर भेजना होगा।
सर्वश्रेष्ठ वीडियो को 15000/- रुपये तक के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता 7 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक चलेगी और MYGOV प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।
“भारत इंटरनेट उत्सव” कार्यक्रम और भागीदारी दिशा निर्देशों के बारे में अधिक जानकारी https://innovateindia.mygov.in/bhart-internet-utsav/ उपलब्ध है।
दूरसंचार विभाग ने देश भर में, विशेषकर दूरदराज और व्यावसायिक रूप से नुकसानदायक क्षेत्रों में सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन प्रयासों को यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) और विभिन्न प्रक्रियात्मक, संरचनात्मक और कानूनी सुधारों द्वारा समर्थित किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप तेजी से इंटरनेट की सुविधा बड़ रही है ।