जिला स्तरीय प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

जोधपुर। जिला स्तरीय प्रबोधन समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में उनके कक्ष में हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सीईटीपी के संचालन एवं संधारण संबंधी बिंदुओं और प्लांट के प्रस्तावित उन्नयन सम्बन्धित विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गुप्ता ने टैक्सटाइल एवं स्टील इकाइयों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और रीको द्वारा प्रस्तावित पाइपलाइन का प्रबोधन समिति द्वारा अनुमोदन करवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती शिल्पी शर्मा को निर्देश दिए कि जिन इकाइयों ने डीएमसी के अनुमोदन के बिना केएलडी का स्थानांतरण किया है उन्हें अवैध घोषित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही करें।
बैठक में प्रशासनिक समिति द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्ट्या सीईटीपी में वित्तीय अनियमितताओं पाई गई है जिसपर जिला कलक्टर ने क्षेत्रीय अधिकारी को तत्कालीन अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) डॉ. भास्कर बिश्नोई और रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक मितेश रतनानी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button