राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022

योजना का जिला स्तरीय विषेष शिविर सम्पन्न

जोधपुर। मुख्यमंत्री जी की बजट घोषणा के क्रियान्वयन में उद्योग विभाग द्वारा जारी डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 का जिला स्तरीय विषेष शिविर स्टील भवन में बिलाडा विधायक श्री हिराराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य एवं स्वतंत्र निदेशक रीको श्री सुनील परिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
स्वरोजगार के लिए स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु इच्छुक 200 के अधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं को सम्बोधित करते हुए श्री हीराराम मेघवाल ने बताया कि इस जाति के लोगो के हाथ में हुनर है। बडे़-बडे़ उद्योंग भी इन कर्मठ श्रमजीवियो के भरोसे एवं मेहनत से चलते है। पूंजी के अभाव में यह वर्ग स्वयं का उद्यम स्थापित नही कर पाता। वर्तमान सरकार द्वारा लागू की गई यह योजना इस वर्ग के लिए वरदान साबित होगी। अतः अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठाकर स्वयं के उद्यम स्थापित करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रीको के स्वतंत्र निदेषक श्री सुनील परिहार ने युवाओ का आहवान किया कि राज्य सरकार की इस अपूर्व योजना का लाभ उठाकर स्वयं का उद्यम स्थापित करे। वर्तमान में अनुसूचित जाति जनजाति के युवा सरकारी नौकरी के भरोसे रहते है। उन्होने युवाओं से अनुरोध किया कि परम्परागत सोच से उपर उठकर स्वयं का रोजगार स्थापित करे। इससे न केवल आप अपनी रोजीरोटी कमा सकेगें बल्कि कई अन्य युवाओं को भी रोजगार देने में सक्षम हो सकेगें। उन्होने मातृ शक्ति को भी स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की उपनिदेषक श्रीमति पूजा मेहरा द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी पॉवर पोइन्ट प्रजेन्टेषन के माध्यम से प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान काउंसिल फोर लैदर एक्सपोर्ट के क्षेत्रीय निदेषक श्री अतुल मिश्रा द्वारा चर्म उद्योंग मे निर्यात की सम्भावनाएं तथा उद्यमियों को काउंसिल से मिलने वाली सहायता सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। फुटवियर डिजाइन एण्ड डवलपमेन्ट इन्स्टीट्यूट के श्री महेष कुमार द्वारा स्थानीय उद्यमियों एवं दस्ताकारों के लिए उनके इन्स्टीट्यूट की उपादेयता पर प्रकाष डाला गया। कार्यक्रम को इस वर्ग के सफल उद्यमी श्री धनराज गुणपाल एवं लक्ष्मण राठौड द्वारा सम्बोधित करते हुए अपने संघर्ष एवं सफलता की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित नव उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में स्वागत भाषण संचालन एवं समन्वय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एस.एल.पालीवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 17 लाभान्वित व्यक्तियों को 886.50 लाख रूपये की ऋण स्वीकृत विभिन्न बैकों द्वारा प्रदान की गई। इनमें से 5 उद्यमियों को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा 112.50 लाख रूपये की मार्जिनमनी अनुदान स्वीकृति भी जारी की गई। कार्यक्रम में लगभग 200 उद्यमी उपस्थित थे जिनको आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध करवाई गई तथा 33 आवेदकोें के आवेदन पत्र भरवाकर चयनित किए गए। कार्यक्रम में जिला स्तरीय चयन समिति के सदस्य एवं बैंकर्स भी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button