विभिन्न जिलों के 780 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थयात्रा
हनुमानगढ़ से रामेश्वरम् वाया सूरतगढ़-जोधपुर विशेष रेलगाड़ी 3 जुलाई को
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023
जोधपुर। राज्य देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी हनुमानगढ़ से रामेश्वरम् वाया सूरतगढ़-जोधपुर ट्रेन 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
देवस्थान विभाग की आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि योजना की इस यात्रा गाड़ी में हनुमानगढ़ जिले के 310 यात्री यात्रा में सवार होंगे। साथ ही इस रेलगाड़ी में सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर जिले के 340 यात्री एवं जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जैसलमेर एवं जोधपुर जिले के 130 यात्रियों को मिलाकर कुल 780 यात्रियों को इन तीनों रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सकें। इसके लिए हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 7 बजे, सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8 बजे एवं जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सायं 4 बजे रिपोर्ट करना है।
तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष निर्देश
उन्होंने बताया कि इस रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र) मूल जन आधार/आधार कार्ड/दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियाँ व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी, कपड़े लाने होंगे।