1971 के युद्ध नायक के निधन पर भारतीय सेना ने गहरा शोक व्यक्त किया
जोधपुर। लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने, पुणे स्थित दक्षिणी सेना कमांडर और लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, डेजर्ट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और भारतीय सेना के सभी रैंकों की ओर से, महान नायक भैरोसिंह के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए माल्यार्पण किया गया।
उन्होंने कहा कि भैरो सिंह की वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और देश उन्हें मातृभूमि की क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के लिए उनके समर्पण और निष्ठा के लिए याद रखेगा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना बीएसएफ के इंस्पेक्टर भैरो सिंह एक वीर सैनिक थे और 1971 के भारत पाक युद्ध में बहादुरी से लड़े थे। भैरों सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया था। 22 नवंबर को सेना के डॉक्टरों की एक टीम ने युद्ध नायक के पैतृक गांव का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों सहित उनकी नियमित चिकित्सा जांच की। कोणार्क कोर के कोर कमांडर ने भी 17 दिसंबर को एम्स जोधपुर में युद्ध नायक का हालचाल जानने के लिए उनसे मुलाकात की थी।