नाकोड़ा तीर्थ में वार्षिक मेला भव्यतम रूप से आयोजित

बालोतरा। बालोतरा के विख्यात नाकोड़ा तीर्थ में पौष दशमी का वार्षिक मेला भव्यतम रूप से आयोजित किया गया। जिसको लेकर रविवार को पौष दशमी के दिन नाकोड़ा तीर्थ में एक शाम पार्श्वनाथ भगवान के नाम विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान के बेहतरीन एक से बढ़कर एक भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

अध्यक्ष रमेश मुथा ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी नाकोड़ा तीर्थ पर पोष दशमी मेले के उपलक्ष में 3 दिन तक रात्रि में भव्य भक्ति संध्या व राजस्थान के बेहतरीन अलग-अलग भजन गायक अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति संध्या की शुरूआत भजन गायक दीपक राव ने णमोकार मंत्र व गणपति के साथ कि गई। उसके पश्चात भेरुजी के पार्श्वनाथ भगवान के सहित कहीं मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। वहीं रात्रि भजन संध्या में एक साथ 56 वाद्य यंत्र हर दिन के दिल में छा गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button