कुशल वाटिका में मनाया पार्श्वनाथ भगवान दीक्षा कल्याणक का महोत्सव

बाड़मेर । बाड़मेर-अहमदाबाद रोड़ स्थित प्रवर्तिनी प्रमोदश्रीजी म.सा. की समाधि भूमि कुशल वाटिका प्रांगण में पार्श्वनाथ भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में प्रथम बार त्रि दिवसीय अठठम तप तेले की तपस्या के अंतिम दिन सोमवार को पंचकल्याणक पूजन का आयोजन हुआ। कुशल वाटिका ट्रस्ट के प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञा व आर्शीवाद से कुशल वाटिका प्रेरिका बहन म.सा. साध्वी डॉ. विधुत्प्रभाश्री की पावन प्रेरणा से व माताजी म.सा. साध्वी रतनमाला श्रीजी आदि ठाणा-03 की पावन निश्रा में कुशल वाटिका में पार्श्वनाथ भगवान के जन्म व दीक्षा कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में प्रथम बार त्रि दिवसीय अठठम तप तेले का आयोजन किया गया।

जिसमें कुशल वाटिका में अठठम तप के तेले के प्रथम बार प्रयास करने पर 36 आराधको द्वारा तेले की आराधना सम्पन्न हुई, जिसका पारणा ट्रस्ट मण्डल द्वारा आज मंगलवार को होगा। सोमवार को  अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी द्वारा मंदिर परिसर में प्रातः 10.00 बजे  पंचकल्याणक पूजन का आयोजन किया गया, जिसमे केएमपी अध्यक्षा सरिता जैन के नेतृत्व में परिषद की महिलाओं द्वारा विधि-विधान व भक्ति की लहरियों के साथ करवाया गया। तपस्वियों व जैन बंधुओ ने बढ चढ कर भाग लिया। इस त्रि दिवसीय कार्यक्रम में रात्रि में जैन संगीतकार अशोक बोथरा द्वारा भक्ति भावना का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी उपस्थित रहा। पार्श्वनाथ भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में जिन मन्दिरो को रंगीन रोशनी व फूलो द्वारा सजाया गया है। छाजेड़ ने बताया कि महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल द्वारा तपस्वियों को तेले का पारणा करवाया जायेगा और अभिनन्दन किया जायेगा। इस दौरान कुशल वाटिका प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़, ट्रस्टी कैलाश कोटड़िया, केयुप अध्यक्ष प्रकाश पारख, मेवाराम संखलेचा, लूणकरण सिंघवी, रमेश मालू कानासर, डां प्रदीप जैन, राजू वडेरा, नरेश लूणिया, अशोक सिंघवी, अशोक बोथरा, अंकित जैन सहित कई तपस्वी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button