लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए जोधपुर आकर पुरानी यादें ताजा हुई: क्रिस गेल

सेवा भारती रिपोर्टर मोहम्मद नजरूद्दीन

जोधपुर। ‘यूनिवर्स बॉस’ नाम से मशहूर दिग्गज कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल का कहना है कि SKY247.net लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए जोधपुर आकर उनकी कई सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं हैं।

गेल इससे पहले भी जोधपुर में खेल चुके हैं। साल 2002 में यहां के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई 7 मैचों की वनडे सीरीज का छठा मैच खेला गया था। गेल उस समय 23 साल के थे। तब भी वह पारी की शुरुआत करते थे। गेल लीजेंड्स लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं।

20 साल पहले की अपनी पारी को गेल ने शिद्दत से याद किया, जिसमें उन्होंने 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए थे। गेल के मुताबिक 20 साल का असरा बहुत होता है लेकिन जोधपुर आने के साथ पुरानी यादें ऐसे ताजी हो गईं, मानो यह कल की ही बात है।

गेल ने बताया कि वह मैच काफी यादगार है क्योंकि कभी हम अपनी टीमों के लिए ओपनिंग करते थे और अब एक ही टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

गेल ने कहा, “20 साल बहुत बड़ा असरा होता है। सहवाग को तो याद भी नहीं था। हम इस बारे में बात कर रहे थे और फिर हमने गूगल करके स्कोर देखा। वह लो स्कोरिंग गेम था। भारत ने वह मैच जीता लेकिन असल में वह मैच हमारे लिए काफी रोमांचक हो गया है क्योंकि उसकी यादों की परछाई में दोबारा इस शहर में खेल रहे है।“

गेल ने कहा कि समय किस तरह करवट लेता है, यह देखने वाली बात है क्योंकि इस मैदान पर 20 साल बाद आकर दोबारा खेलना बहुत रोचक है। गेल ने कहा,” मुझे 2002 की वह सीरीज याद है। जोधपुर में हम हारे थे और सीरीज 3-3 से बराबर हुई थी लेकिन बाद में हमने सीरीज जीत ली थी। ये बातें समय के साथ जेहन में कहीं दब जाती हैं लेकिन यहां आकर हर एक बात मेरे जेहन में दोबारा आ रही है।“

जोधपुर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का चौथा लेग खेला जा रहा है। यहां दो प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाने हैं। इसके बाद लीग का फाइनल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button