भागवत कथा के पोस्टर का किया विमोचन

अजनेश्वर आश्रम में आयोजित होगी भागवत कथा

जोधपुर। भूतेश्वर वन खंड की पहाड़ियों में स्थित संत अजनेश्वर आश्रम में आयोजित होने वाली भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन रविवार को संत शांतेश्वर जी महाराज कें कर कमलों द्वारा किया गया
आयोजक संत द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि अजनेश्वर आश्रम की पावन भूमि पर 12 अक्टूबर से शांतेश्वर जी महाराज (बाप जी) के सानिध्य में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमे कथा व्यास पीठ पर श्री क्षमाराम जी महाराज के श्रीमुख से कथा का रसपान करवाया जाएगा


उन्होंने बताया की प्रतिदिन दो पारी में सुबह 10बजे से 1 तक एवम दोपहर में 2.30 बजे से 6 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा वही उन्नीस अक्टूबर को पूर्ण आरती की जायेगी
पोस्टर विमोचन के दौरान मदनगोपाल पीती,लक्ष्मी कांत पीती, गोपी किशन मालानी विद्यासागर अग्रवाल आशीष काबरा, सुरेश लीला, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल , डाक्टर एस पी अग्रवाल उमेश मालानी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button