जोधपुर से जगन्नाथपुरी के लिए वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन 11 अक्टूबर को होगी रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना

देवस्थान विभाग कर रहा तैयारी

जोधपुर। राज्य सरकार की  वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जोधपुर से जगन्नाथपुरी के लिए वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन 11 अक्टूबर को जोधपुर से रवाना होगी।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर, मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की ट्रेन में जोधपुर रेलवे स्टेशन से कुल 425 यात्री सवार होंगे। इसमें जोधपुर संभाग के 237 यात्री, बीकानेर व चूरू के 70, हनुमानगढ़ एवं गंगानगर के 48 और  डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के 70 वरिष्ठ नागरिक यात्रा करेंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से प्रातः 10 बजे रवाना होगी। जोधपुर संभाग के समस्त चयनित यात्रियों को दूरभाष  एवं एसएमएस द्वारा भी सूचना दी जा रही है।
गांधी ने बताया कि ट्रेन जयपुर एवं सवाई माधोपुर होती हुई जगन्नाथपुरी जाएगी, जिसमें जयपुर एवं सवाईमाधोपुर से अन्य वरिष्ठ जन यात्रा में सम्मिलित होंगे। इनकी वापसी 17 अक्टूबर को होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक ट्रेन के लिए एक राजपत्रित अधिकारी को ट्रेन प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसी प्रकार कुल 15 डिब्बों में यात्रियों के सहयोग के लिए देवस्थान विभाग द्वारा प्रत्येक डिब्बे में 2-2 अनुरक्षकों को मिलाकर कुल 30 अनुरक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button