केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर की प्रथम पुण्य तिथि पर सुंदरकांड का पाठ

राम दरबार की पूजा अर्चना से किया सुन्दर काण्ड का शुभारंभ

जोधपुर। स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर जी की प्रथम पुण्य तिथि पर सोमवार को सुंदरकांड का पाठ हुआ। शेखावत के निज निवास अजीत कॉलोनी में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में पूरे संसदीय क्षेत्र से गणमान्य लोग शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने धर्मपत्नी श्रीमती नोनद कंवर के साथ राम दरबार की पूजा अर्चना कर सुंदरकांड आरम्भ किया। इसके बाद हवन पूजन किया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत के पिताजी शंकर सिंह शेखावत ने आरती की।


सुंदरकांड के आरम्भ में मंत्री शेखावत और उनकी पत्नी श्रीमती नोनद कंवर ने भगवान श्री राम और सीता जी की पूजा अर्चना की इसके बाद प्रो राजेन्द्र वैष्णव, डॉ ज्योति स्वरूप शर्मा, कपिल वैष्णव, विनीत दवे, लोकेश दधीचि एवम् हरीश ने सुन्दर काण्ड की सुरीली प्रस्तुति दी।


केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर आयोजित सुन्दर काण्ड में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, प्रताप पुरी महाराज, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह मानकलाव, तारक मेहता फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व विधायक शैतान सिंह, पूर्व विधायक मलखान सिंह, पूर्व सचेतक भैराराम सियोल, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात उत्तर अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष भोपाल सिंह बडला, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह, पूर्व मंत्री शम्भू सिंह खेतासर, पूर्व ज़िला प्रमूख पूनाराम चौधरी, पूर्व ज़िला प्रमुख अमिता चौधरी, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, कांग्रेस नेता उम्मेद सिंह राठौड़, मृगेंद्र सिंह भाटी, किसान मोर्चा के शेलाराम सारण सहित पोकरण, शेरगढ, बालेसर, देचू, फलोदी, ओसियां, पाली जोधपुर शहर, देहात के अनेक भाजपा कार्यकर्ता, प्रतिनिधि, प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य , पार्षद, गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सर्किट हाउस में तीन घण्टे जनसुनवाई
निवास स्थान पर सुंदरकांड के समापन के बाद केंद्रीय जल शक्ति में गजेंद्र सिंह शेखावत सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर शेखावत ने शाम 4:00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक आमजन से मुलाकात कर जनसुनवाई की। इस दौरान जोधपुर संसदीय क्षेत्र के देचू शेरगढ़ बालेसर पोकरण सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक लोग केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिले। शेखावत ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना और यथासंभव उनके निराकरण का प्रयास किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button