भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण सम्पन्न

जोधपुर। भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर, प्रथम पुलिया पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभआरंभ माॅ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा वन्देमातरम गान के साथ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने, विधार्थीयो को भारत को जानो प्रतियोगिता का महत्व बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता ज्ञानवर्धक एवं विध्र्याथीयो के मन में संस्कार जाग्रत करती है।उन्होंने इस संबंध मे कई प्रश्नोत्तर बच्चो से किए ।
प्रकल्प प्रभारी श्री गोविंद डागा ने प्रतियोगिता के नियमो के बारे मे बताया और क्विज मास्टर की भुमिका निभाई। प्रतियोगिता मे सात टीम वरिष्ठ वर्ग की एवं सात टीम कनिष्ठ वर्ग की ने भाग लिया। 6 राउन्ड मे प्रतियोगिता आयोजित हुई। वरिष्ठ वर्ग मे प्रथम स्थान संत दयाराम पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, द्वितीय स्थान पर बी आर बिडला स्कूल एवं तृतीय स्थान पर श्री माहेश्वर सीनियर सैकंडरी स्कूल रही। कनिष्ठ वर्ग मे प्रथम स्थान मयूर चोपासनी, द्वितीय स्थान महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, तृतीय स्थान बालिका आदर्श विद्यामंदिर शास्त्रीनगर ने स्थान प्राप्त किया।
शाखा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिडला ने सभी का आभार व्यक्त किया।शाखा के सभी सदस्यो, विद्यालय प्रभारियो एवं सभी विद्यार्थियो को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभी प्रतियोगी छात्रो को प्राईज और मोमेंटो दिये गए। साथ ही सभी को अल्पाहार भी दिया गया।
इस आयोजन मे उपाध्यक्ष किशनदास बिरला, सह्सचिव अजय माथुर, कोषाध्यक्ष अशोक व्यास, संध्या दवे, उमा काबरा, नन्दनी व्यास, राजेन्द्र मंत्री और श्याम कैला, कैलाश माथुर आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button