मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्कूल के 45 स्काउट छात्रों का हुआ सम्मान
जोधपुर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के 45 स्काउट छात्रों के द्वितीय व तृतीय सोपान परीक्षा उत्तीर्ण करने, बाबा रामदेव मेले मसूरिया एवं लायन्स क्ल्ब ईस्ट, जोधपुर में किये गये सेवा कार्य के उपलक्ष में इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं सीईओ मोहम्मद अतीक ने कहा कि स्काउट छात्र स्वयं में समाज के लिए सेवा का आदर्श कार्य करते है। समाज के अन्य लोग इनसे प्रेरणा ले और अपने आस-पास की सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
स्थानीय संघ सचिव नारायण सिंह सांखला ने स्काउटर महेन्द्र सेन के सफल मार्गदर्शन में स्काउट छात्र सेवा के लक्ष्य में सफल हो रहे है। स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने स्काउट्स सेवाओं की सराहना करते हुए उनको राष्ट्रपति अवार्ड हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्काउटर महेन्द्र सैन ने स्काउट छात्रों की सराहनीय सेवाओं के लिए इनकी प्रशंसा की।
समारोह में शिक्षक अब्दुल वहीद बैलिम, रफीक अहमद, रेखा शर्मा व संगीता पटेल सहित विद्यार्थिगण मौजूद रहे।