भारतीय सॉफ्टबॉल टीम का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा

भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के कोच शाक़िर अली के मार्गदर्शन में

जोधपुर । भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के कोच शाक़िर अली ने समाजसेवी शिक्षक व मीडिया प्रभारी शौकत अली लोहिया को सोशल मीडिया पर हुई वार्ता में कहा कि जापान के शिमांतो (कोसी) शहर में एशिया कप सीनियर पुरुष सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। 

लोहिया ने बताया कि भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के कोच शाक़िर अली के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का अन्तिम चार तक का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। भारतीय टीम सात सितम्बर को टोक्यो से रवाना होकर दिल्ली पहुँचेगी, तत्पश्चात दिल्ली में आयोजित विभिन्न स्वागत अभिनन्दन समारोह के बाद भारतीय सॉफ्टबॉल टीम के मुख्य कोच व राउमावि सजाड़ा, लूणी के शारीरिक शिक्षक शाक़िर अली के साथ रेल मार्ग से आठ सितम्बर को सांय छ: बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। सूर्यनगरी जोधपुर के खेल प्रेमियों एवं आम जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। जोधपुर व समस्त राजस्थान के साथ शिक्षा विभाग जोधपुर के लिए लिए हर्ष व गौरव का पल है कि यहाँ के सपूत ने भारतीय टीम का अंतर्राष्ट्रीय पटल पर कुशल नेतृत्व प्रदान कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button