आरपीएफ की त्वरित कार्यवाही दो को पकड़ा
.आरोपियों को चोरी के माल सहित दबोचा
जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल की आरपीएफ टीम ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा के नेतृत्व में दो चोरों को गिरफ्तार किया मामला जोधपुर रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन में चोरी का है। अनुराग मीणा ने बताया कि 5 सितंबर को हुई चोरी के संबंध में आरोपियों को 6 सितंबर को रात्रि में पुनः चोरी के प्रयास के समय रंगे हाथ पकड़ा।
उन्होंने उप निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक हुकम सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल राजकुमार और हेतराम पर टीम बनाकर निगरानी का काम शुरू करवाया इस दौरान अजय पुत्र राजू भाई उम्र 23 वर्ष जाति नायक निवासी धानमंडी लालगढ़ बीकानेर पुलिस थाना नया शहर बीकानेर राजस्थान हाल खानाबदोश फुटपाथ ओलंपिक चौराया जोधपुर दूसरा आरोपी कलाम पुत्र सलीम पुत्र उम्र 25 वर्ष जाति कुरैशी निवासी सेक्टर 4, श्याम नगर, गवर्नमेंट हॉस्पिटल, जयपुर पुलिस थाना सोडाला, जयपुर राजस्थान हाल खानाबदोश फुटपाथ ओलंपिक चौराहा जोधपुर बताया आगे पूछताछ में 5 सितंबर को चोरी कर तांबे के तार को जलाकर कबाड़ी आरोपी अनवर हुसैन पुत्र मोहम्मद सदीक उम्र 46 जाति मुसलमान बलदेव नगर, सिलावटो की मस्जिद के पास पुलिस थाना खंडा फलसा जोधपुर राजस्थान को बकरा मंडी में बेचना बताया। उपरोक्त आरपीएफ टीम ने कबाड़ी की दुकान पर दबिश देकर पूर्व चोरित रेल संपत्ति को बरामद कर कबाड़ी को गिरफ्तार किया बाद उक्त तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।