विधानसभा की रणभेरी जोधपुर से बजेगी इस बार

बीजेपी के 25 हजार से अधिक बूथ कार्यकर्ता केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन लेने जोधपुर आएंगे

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन और ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जोधपुर में आयोजित की जा रही है। इन दोनो ही कार्यक्रमों में भाजपा के कद्दावर नेता एवं भारत सरकार के गृहमंत्री माननीय अमित भाई शाह संबोधित करेंगे।

साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया, केन्द्रीय जलशकि्त गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इनकी व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दे दिया गया है। अमित शाह का जोधपुर में दस सितम्बर को प्रवास रहेगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल षर्मा ने गुरूवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के दोनो राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन दस सितम्बर 2022 को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें लोकसभा क्षेत्र जोधपुर, पाली, जालोर-सिरोही, जैसलमेर-बाड़मेर के बूथ अध्यक्ष से उपर के पदाधिकारी व बूथ कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। एक मण्डल से करीब 150 से अधिक कार्यकर्ता इसमें आएंगे। महाबूथ सम्मेलन में 25 हजार से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को माननीय अमित शाह का मार्गदर्शन मिलेगा। इसके लिए विशाल स्तर पर व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया है। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। अमित शाह के जोधपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है। इसके लिए जोधपुर एयरपोर्ट से बूथ महा सम्मेलन आयोजन स्थल रावण का चबूतरा मैदान तक और ओबीसी मोर्चा बैठक स्थल तक पूरे मार्ग पर भव्य सजावट की जा रही है। सभी चैराहों और आयोजन स्थल पर सजावट की जा रही है। मानीनय अमित शाह जी का मारवाड़ी परंपरा से स्वागत सत्कार किया जाएगा। कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीष पूनिया आज सुबह जोधपुर पहुंचे। मोर्चा के अध्यक्ष डॉ.के. लक्ष्मण भी जोधपुर पहुंच रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के प्रभारी पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास, महापौर वनिता सेठ, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, पूर्व मंत्री जोधपुर प्रभारी वासुदेव देवनानी, अजमेर के उप महापौर प्रदेश मीडिया विभाग के नीरज जैन, संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button