सावन उत्सव कल, बैनर का विमोचन
जोधपुर। माली समाज की महिलाओं व युवतियों के लिए बुधवार को सावन उत्सव का आयोजन संत श्री रामसिंह भाटी मेमोरियल हॉल राम मोहल्ला में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के बैनर का विमोचन आरएएस रेणु सैनी ने किया।
माली सैनी समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि पिछले 2 वर्षो से कोरोना महामारी के चलते महिलाओं एवं युवतियों का घर से बाहर निकलता कम ही रहा है तथा दिनभर घर में रहकर महिलाएं तनाव अवसाद में है और सामाजिक आयोजनों के ना के बराबर होने के कारण घर परिवार के अलावा रिश्तेदारों समाज के लोगों से मिलना नही हो रहा है। माली सैनी समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस सावन उत्सव की थीम लहरिया रखी गई है जिसमें सभी भाग लेनी वाली महिलाओं को लहरिया साड़ी, सूट में आना अनिवार्य होगा।
संस्थान की जिला उपध्यक्ष वंदना परिहार ने बताया कि इस आयोजन में दोपहर 2 बजे से महिलाएं मेहंदी प्रतियोगिता, ग्रुप-सोलो डांस, मिस एण्ड मिसेज सावन, बेस्ट हेयर, बेस्ट आइस, बेस्ट ज्वेलरी और राजस्थानी संस्कृति प्रश्नोत्तर जैसे आयोजन होंगे।
संस्थान की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा परिहार ने बताया कि आयोजन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को गिफ्ट हैंपर दिए जाएगें। इस आयोजन हेतु पंकज सांखला के नेतृत्व में सावन उत्सव समिति बनाई गई जिसमें वंदना परिहार, मीना सांखला, रेखा परिहार, फिटनेस प्लस की एमडी सुधा गहलोत, ज्योति सैनी, दिव्या गहलोत इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगी। इस अवसर संस्थान के जिला कोषाध्यक्ष योगाचार्य श्याम सिंह भाटी, सह कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष परिहार, संगठन मंत्री अर्जुन सिंह गहलोत सहित सभी उपस्थित थे।