विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधों का रोपण किया

जोधपुर। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर महानगर रविंद्र कुमार जोशी ने कहा कि एक व्यक्ति, एक पेड़ के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल अपनी संतान की तरह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी के कारण देश में महामारी आपदा उत्पन्न हुई जिसका बचाव अधिक से अधिक वृक्षारोपण से ही किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रैना शर्मा ने भी अधिक से अधिक पौधारोपण पर बल दिया। इसके साथ ही जोधपुर महानगर न्याय क्षेत्र में पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स व महिला छात्रावास की बालिकाओं द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जोधपुर महानगर के समस्त न्यायिक अधिकारी, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वीसिंह टाक, चीफ वार्डन एण्ड सेंट ऑफिसर पुष्पेन्द्र चौधरी, रमेश मालपाणी, उपवन सरंक्षक, एनसीसी कैडेट्स, नगर निगम के अधिकारी व महिला छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों को जन औषधि पौधे भी वितरित किए गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button