लिटरेचर फेस्ट का वर्चुअल आगाज
जोधपुर। राजमाता कृष्णा कुमारी गल्र्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वर्चुअल लिटरेचर फेस्ट का आगाज हो गया है। पूर्व सांसद गजसिंह के मुख्य आतिथ्य में वर्चुअल शुभारंभ हुआ। लिटरेचर फेस्ट में देशभर की 35 प्रसिद्ध स्कूलों की वर्चुअल भागीदारी रहेगी।
प्राचार्या नीरासिंह व आइपीएससी कार्डिनेटर सपना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही प्राचार्या ने आइपीएससी के नियमों की पालना की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गजसिंह ने अपने वर्चुअल उद्बोधन में कहा कि लिटरेचर फेस्ट जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों को बेहतर सीखने व जानने के अवसर मिलते हैं। लिटरेचर फेस्ट के प्रथम दिन विवाद-ए-स्विच, शाम को जज्बा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। स्कूल आइपीएससी कार्डिनेटर सपना गुप्ता ने बताया कि नियमों के अनुसार प्रतिभागियों को ज्यूरी पैनल सदस्यों के प्रदत्त अंकों के आधार पर उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिए जाने का निर्णय लिया। फेस्ट के समापन पर उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी। संचालन कीर्ति सोनी स्कूल स्पोट्र्स कैप्टन ने किया।