रेलवे ने सेवानिवृत कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया

जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल से पिछले 6 माह में सेवानिवृत हुए रेल कर्मचारियों का उनके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी तथा रेल सेवा के लिए आभार व्यक्त किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा सभी को माल्यार्पण करके तथा गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय जयपुर के निर्देशानुसार मंडल पर पिछले छह माह में सेवानिवृत्त हुए कत्र्तव्यनिष्ठा एवं कर्मठ रेलकर्मियों के रेल-सेवा के दौरान अमूल्यन योगदान के लिए आभार प्रकट करने हेतु मंडल कार्यालय में सम्मान समारोह आभार का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अनुपस्थित रहे रेलकर्मियों को वेबलिंक के माध्यम से जोड़ा गया। समारोह में मंडल के शाखा अधिकारियों सहित मान्यता प्राप्त व संगठनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित 46 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र तथा गोल्ड प्लेेटेड मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में कार्मिक विभाग द्वारा सेवानिवृत्ति पर देय परिलाभों एवं सुविधाओं, लेखा विभाग द्वारा सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि के बेहतर निवेश सहित विभिन्न बचत योजनाओं एवं टैक्सर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की जिज्ञासाओं एवं परिवादों का तत्का ल निपटान किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button