आफरी एवं कालीजाल ग्राम पंचायत के बीच एमओयू
जोधपुर। लूणी तहसील के कालीजाल ग्राम पंचायत के शिव गांव में स्थित लूणावास भाखर क्षेत्र के 12 हैक्टेयर क्षेत्र में शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) द्वारा नीम, सहजन, बेर, गुग्गल, चुरैल, गून्दी आदि प्रजातियों के 4500 पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में आफरी एवं ग्राम पंचायत कालीजाल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
आफरी निदेशक एमआर बालोच ने बताया कि इस पहाडी क्षेत्र में एक-एक मीटर के गढ्ढे डबल ब्लास्टिंग कर उनमें मिट्टी डालकर वृक्षारोपण किया जाएगा। यह कार्य कैम्पा वित्त पोषित अखिल भारतीय परियोजना के तहत किया जाना प्रस्तावित है। ग्राम पंचायत कालीजाल के सरपंच लादूसिंह एवं बालूराम फोजी, गणेशराम गोदारा, भभूताराम एवं आफरी की तरफ से डॉ. जी. सिंह, भावना शर्मा एवं करनाराम चौधरी ने हस्ताक्षर किए।