पशु पक्षियों की सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा मे पीएफए का कार्य सराहनीय

सिरोही। पशु पक्षियों की सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा , वृक्षारोपण इत्यादि कार्य करने की करने के लिए पीएफए संस्था हमेशा तत्पर रहती है । नवनियुक्त उपवन संरक्षक शुभम जैन ने संस्था का अवलोकन करके रेस्क्यू एनिमल्स के बारे में जानकारी लेकर संस्था के महावीर वाटिका छायादार पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया । संस्था के अध्यक्ष भरत भाई संघवी ने माल्यार्पण कर संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी रखी । उपवन संरक्षक शुभम जैन ने संस्था द्वारा बचाएं प्राणियों  की सेवा कार्यों एवं पर्यावरण सुरक्षा व वृक्षारोपण इत्यादि सेवा को सराहना प्रकट करते हुए  संस्था के अध्यक्ष संघवी  का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर संस्था के सचिव अमित दियोल एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button