पार्षद शहबाज खान के जन्मदिन पर 651 लोगों को कोविडशिल्ड वेक्सीन लगाई

– मुख्य अतिथि महापौर कुन्ती परिहार व विशिष्ठ अतिथि उपामहापौर करीम जॉनी ने केक काटकर दी बधाई

सेवा भारती समाचार

केक काटकर दी बधाई

जोधपुर।  समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिकन्दर खान के साहबजादे व वार्ड संख्या 57 उत्तर के युवा पार्षद शहबाज खान के 27वें जन्मदिन के अवसर पर शाह मसीउल्लाह मदरसा खेतानाडी मण्डोर रोड शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर जन्मदिन मनाया गया। शिविर करीब 651 लोगों को नि:शुल्क कोविडशिल्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।

शहबाज खान युवा पार्षद को जन्मदिन की मुबारकबाद सेवा भारती समाचार पत्र की टीम की ओर से

समाजसेवी सिकन्दर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर नगर निगम वार्ड संख्या 57 उत्तर के पार्षद शहबाज खान मेरे साहबजादे के जन्मदिन के अवसर कोविडशिल्ड वेक्सिनेशन शिविर आयोजित कर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोधपुर निगम निगम महापौर कुन्ती परिहार, विशिष्ठ अतिथि उपमहापौर करीब जॉनी, अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में शहर के पार्षदगण डॉ शैलजा परिहार, अरविन्द गहलोत, अख्तर खान, नदीम इकबाल, अब्दुल जावेद, शाकिर खिलजी, इरफान बेली, पुखराज दिवराय, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चंदेल, शेख सय्यद मुगल पठान के अध्यक्ष हाजी हमीम बख्श, उप सरपंच मकसूद खान, समाजसेवी सिकन्दर खान, नसीम अली रंगरेज, पत्रकार गुलाम मोहम्मद, उपभोक्ता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफ़ाक खान, पुरषोत्तम दाधिच, अशोक मेहरा रमजान बेलिम, सनवर खान अब्बासी,अय्यूब अली रंगरेज शाहरुख खान, नदीम खान, शानू खान, मोहम्मद सुल्तान रंगरेज, मोहम्मद ताईफ, कौमी एकता मिशन के जिलाध्यक्ष रूऊफ शेख सहित कई गणमान्य लोग शिरकत की एवं पार्षद शहबाद को खान को जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर, माला व साफा पहनाकर को मुबारकबाद दी।

वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन


इस अवसर पर महापौर कुन्ती परिहार ने कहा कि युवा पार्षद शहबाज खान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नि:शुल्क वैक्शीनेशन शिविर का आयोजनकर मनाया, जो समाज के लिए बहुत ही अनुकरणीय उदाहरण है। वहीं में पार्षद शहबाज के लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए वार्ड विकास के हमेशा प्रयासरत रहेंगे। वहीं उपमहापौर करीम जॉनी ने युवा पार्षद शहबाज खान हमेशा से ही खेतानाडी क्षेत्र के विकास मेें तत्पर रहे है। पार्षद बनने के बाद पहले जन्मदिन के अवसर वेक्सीनेशन शिविर आयोजित किया बहुत ही अच्छा कार्य है। वहीं पार्षद शहबाज खान द्वारा कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद लोगों राशन सामग्री किट का वितरण भी किया गया। वहीं अन्त में पार्षद शहबाज खान ने सभी अतिथियों व मेडिकल टीम को आभार व्यक्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button